मेरठ मेट्रो का शुभारंभ: पीएम मोदी ने शताब्दी नगर स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, बनी देश की सबसे तेज़ मेट्रो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ पहुंचकर शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। देश में यह पहली बार है जब रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और मेट्रो सेवा एक ही इंफ्रास्ट्रक्चर पर एक साथ चल रही हैं। दिल्ली से मेरठ के बीच अब सफर सिर्फ 55 मिनट में पूरा हो सकेगा।

