रैपिड मेट्रो गुरुग्राम की जिम्मेदारी DMRC से GMRL को हस्तांतरित, यात्री संख्या 13.59% बढ़ी
हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) ने गुरुग्राम रैपिड मेट्रो का संचालन दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) से गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अप्रैल से जुलाई 2025 के बीच 11 स्टेशन वाली इस लूप लाइन पर 62.49 लाख यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले साल की तुलना में 13.59% अधिक है। विज्ञापन सहित गैर-किराया आय भी बढ़कर 21.11 करोड़ रुपये हो गई, जबकि परिचालन खर्च 6.33% घटा।


