इंदौर मेट्रो: ग्रीनफील्ड कॉरिडोर कार्यक्रम की वजह से टला रेडिसन तक विस्तार, अब 3 महीने और इंतजार
इंदौर मेट्रो के रेडिसन चौराहा तक के विस्तार का उद्घाटन इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम से समय टकराने के कारण टाल दिया गया। इस रूट पर रोजाना 7-8 ट्रायल रन पूरे हो चुके थे, लेकिन अब दिल्ली की एक टीम नए सिरे से सुरक्षा ऑडिट करेगी। अधिकारियों के मुताबिक कमर्शियल संचालन शुरू होने में अब करीब तीन महीने और लगेंगे।

