इंदौर मेट्रो की अंडरग्राउंड खुदाई सितंबर से शुरू, थाईलैंड से आई 1000 टन की TBM मशीन एयरपोर्ट पर लगी
इंदौर मेट्रो की अंडरग्राउंड सुरंग की खुदाई सितंबर 2026 से शुरू होने जा रही है। इसके लिए थाईलैंड से टनल बोरिंग मशीन यानी TBM मंगाई गई है। कुल चार मशीनें आएंगी और हर एक का वजन करीब 1000 टन है। पहली मशीन एयरपोर्ट क्षेत्र में लगाई जा रही है, क्योंकि सबसे पहले इसी हिस्से को एलिवेटेड ट्रैक से जोड़ा जाएगा। मशीन को जोड़ने में करीब एक से डेढ़ महीना लगेगा। सुरंग जमीन से करीब 20 मीटर नीचे बनेगी। मशीन का गोल कटिंग हेड मिट्टी और चट्टान काटता है और खुदा हुआ मलबा कन्वेयर बेल्ट से बाहर आता है, साथ ही कंक्रीट के तैयार हिस्से लगाकर सुरंग मजबूत की जाती है।










































