मुंबई मेट्रो लाइन 1 ने पूरे किए 11 साल, 111 करोड़ यात्रियों को कराया सफर
मुंबई की पहली मेट्रो लाइन, मुंबई मेट्रो लाइन 1 ने 8 जून 2025 को परिचालन के 11 साल पूरे किए। 2014 में शुरू हुई 11.4 किलोमीटर लंबी वर्सोवा-अंधेरी-घाटकोपर ब्लू लाइन ने अब तक 111 करोड़ से अधिक यात्रियों को सफर कराया है। घाटकोपर मेट्रो स्टेशन इस लाइन का सबसे व्यस्त स्टेशन है, यहां 30 करोड़ से ज्यादा यात्री आ चुके हैं।

