रैपिड मेट्रो गुरुग्राम नेटवर्क का विस्तार: सेक्टर 56-पचगांव 35 किमी कॉरिडोर की DPR तैयार
हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HMRTC) ने गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड के सेक्टर 56 से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पचगांव तक 35 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर की DPR तैयार कर ली है। 28 स्टेशन वाली इस लाइन का मार्ग सेक्टर 61 पर प्रस्तावित नमो भारत कॉरिडोर से जुड़ेगा। DPR हरियाणा सरकार को भेजी जा चुकी है और अब मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजार है।









































