कोच्चि वॉटर मेट्रो बनी देश का मॉडल, राष्ट्रीय वॉटर मेट्रो नीति के तहत 18 शहरों में चलेगी सेवा
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय वॉटर मेट्रो नीति 2026 का मसौदा जारी किया है। इसमें कोच्चि वॉटर मेट्रो को मॉडल मानकर देश के 18 और शहरों में जल आधारित परिवहन शुरू करने की योजना है। पहले चरण में गुवाहाटी, श्रीनगर, पटना, वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज शामिल हैं। नीति 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों पर केंद्रित है और इसे PPP मॉडल पर लागू किया जाएगा। वॉटर मेट्रो का किराया करीब 20 से 40 रुपये रहेगा। कोच्चि में यह सेवा 16 रूटों पर चलती है।































































