जयपुर मेट्रो फेज-2: PM मोदी ने 13,037 करोड़ की 41 किमी कॉरिडोर की रखी नींव
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई 2026 को बालोतरा के पचपदरा में एचपीसीएल रिफाइनरी के उद्घाटन कार्यक्रम से जयपुर मेट्रो फेज-2 का वर्चुअल शिलान्यास किया। 13,037.66 करोड़ रुपये की इस परियोजना में प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर और 36 मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसे राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (RMRCL) सितंबर 2031 तक पूरा करेगी।











































